बरेली: मलेरिया विभाग के कर्मचारियों को नहीं मिला 72 दिन का वेतन, डीएम को सौंपा ज्ञापन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जिला अस्पताल के मलेरिया विभाग में तैनात कर्मचारियों को 72 दिन होने के बाद भी कोई वेतन नहीं मिला है। जिसको लेकर कर्मचारियों में नाराजगी है।

कई बार वह भुगतान को लेकर उच्च अधिकारियों को अवगत करा चुके हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका है। गुरुवार को कर्मचारियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर अपनी समस्या बताई। इस मौके पर मोहित कुमार, रोहित, गंगा, आकाश, विशम्बर, जितेंद्र, अंकित आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- बरेली: जिले में डेंगू का कहर जारी, मरीजों की संख्या आठ सौ के पार

 

संबंधित समाचार