Kanpur Crime: 20 वर्षीय युवक ने 8 साल की मासूम को बनाया हवस का शिकार, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया
कानपुर में आठ वर्षीय बच्ची के साथ युवक ने किया दुष्कर्म।
कानपुर में 20 वर्षीय आरोपी ने 8 साल की मासूम को बनाया हवस का शिकार बनाया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।
कानपुर, अमृत विचार। बाबूपुरवा थानाक्षेत्र में गुरुवार रात बच्ची के साथ दुष्कर्म की सनसनीखेज घटना सामने आई। पीड़िता घर के बाहर खेल रही थी, इसी दौरान आरोपी युवक उसे उठाकर कोठरी में ले गया। जहां उसके साथ घटना को अंजाम दिया। पीड़ित की मां की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर हिरासत में ले लिया।
बाबूपुरवा नए पुल के पास बस्ती निवासी 8 वर्षीय बच्ची के परिजन मजदूरी करते हैं। मासूम की मां के मुताबिक, गुरुवार शाम बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। तभी पड़ोस में रहने वाला 20 वर्षीय अरविंद बच्ची को उठाकर अपनी कोठरी में ले गया। जहां उसके साथ अश्लीलता की। इधर बेटी के गायब होने पर वह तलाश करने लगी तो बच्ची आरोपित के घर से रोती हुई निकली।
पूछने पर बेटी ने आरोपी की करतूत बताई। घटना सामने आने के बाद आरोपी बस्ती में ही छुप गया। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी को तलाश कर थाने ले आई। मासूम से रेप की सूचना पर डीसीपी साउथ रविंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। डीसीपी रविंद्र कुमार ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रेप, पॉक्सो, शांति भंग की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
थाना बाबूपुरवा क्षेत्र में नाबालिग के साथ दुष्कर्म की सूचना मिली। इस सूचना पर पीड़िता की मां की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर आरोपी पर दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज दिया गया।- अभिषेक पांडेय, नौबस्ता एसीपी
ये भी पढ़ें- MP के बाद UP के कानपुर में भी पेशाब कांड, पुलिसकर्मी ने दुकान में की टॉयलेट, VIDEO VIRAL
