Auraiya News: पुलिस मुठभेड़ में दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार, दोनों एक दर्जन से अधिक मुकदमें दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

औरैया में पुलिस मुठभेड़ में दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार।

औरैया में पुलिस ने मुठभेड़ में दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों लुटेरों पर एक दर्जन से अधिक मुकदमें दर्ज है।

औरैया, अमृत विचार। अजीतमल कोतवाली पुलिस ने पुलिस मुठभेड़ के दौरान दो शातिर लुटेरे को गिरफ्तार कर लिया। दोनों पर करीब एक दर्जन से अधिक अलग-अलग थानों में मुकदमें दर्ज है।

पुलिस अधीक्षक चारू निगम द्वारा चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपराध व अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने के उद्देश्य से हाइवे से शेखूपुर रोड पर पुलिस की टीम चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने शक के आधार पर जब उन्हें रोकने का प्रयास किया तब युवकों ने जान से मारने की नियत से पुलिस पर फायर झोंक दिया।

जिसमें पुलिस बाल-बाल बच गई। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने अपने नाम विजय प्रताप उर्फ राजा ठाकुर पुत्र विशुन सिंह निवासी ग्राम अकबरपुर डाढा थाना फफूँद जनपद औरैया, अंशुल चौबे उर्फ अंशू उर्फ हिमाँशू पुत्र प्रमोद चौबे निवासी बनारसीदास थाना कोतवाली औरैया जनपद औरैया बताया। आरोपियों के पास से एक मोटरसाइकिल, गांजा, तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। 

ये भी पढ़ें- MP के बाद UP के कानपुर में भी पेशाब कांड, पुलिसकर्मी ने दुकान में की टॉयलेट, VIDEO VIRAL

संबंधित समाचार