रुद्रपुर: जीबी पंत विश्वविद्यालय क्षेत्र में संचालित स्कूल सात को रहेंगे बंद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। जिलाधिकारी उदयराज सिंह ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पंतनगर आगमन को लेकर चल रही तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने यूनीवर्सिटी डैम को जीबी पंत विश्वविद्यालय क्षेत्र में संचालित प्राथमिक, माध्यमिक, हाईस्कूल एवं इंटर कॉलेजों को 7 नवंबर को बंद रखने के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये।

डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में गुरुवार की देर रात्रि बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने चल रहे कार्यों को हर हाल में 5 नवंबर से पहले पूर्ण करने के निर्देश सभी अधिकारियों को दिये। पंतनगर एयरपोर्ट पर रंगाई-पुताई, पार्किंग क्षेत्र सफाई, घास कटिंग आदि कार्य 4 नवंबर तक पूरे करने के निर्देश निदेशक पंतनगर एयरपोर्ट को दिये। जिलाधिकारी ने निर्धारित 12 स्थानों पर बैरिकेडिंग के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं करने और वीआईपी पार्किंग स्थल की भी बेरिकेटिंग कराने के निर्देश लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं को दिये।

उन्होंने विश्वविद्यालयों के अधिकतम लोड पर विद्युत सप्लाई चेक करने, विद्युत की वैकल्पिक व्यवस्था के लिए दो जनरेटर रखने के निर्देश यूपीसीएल के अभियंताओं को दिये। उन्होंने मांग के अनुरूप वाहनों की व्यवस्था करने के निर्देश एआरटीओ को दिये। उन्होंने सभी अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन पूरी तत्परता से करने के निर्देश दिये।

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी ने विद्युत, खाद्य सुरक्षा, लोक निर्माण विभाग, नगर निगम, फायर सेफ्टी ऑफीसर को निर्धारित मानकानुसार अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा, एसपी मनोज कत्याल, अपर जिलाधिकारी जय भारत सिंह, अशोक कुमार जोशी, डैम मोहम्मद नासिर, एसडीएम कौस्तुभ मिश्रा, गौरव पांडे आदि उपस्थित थे।

संबंधित समाचार