अयोध्या: रामकुंड से निकली भरत मिलाप यात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत, भावविभोर हुए लोग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। भरत कुंड महोत्सव के तीसरे दिन रामकुंड से भरतकुंड तक भरत मिलाप यात्रा निकाली गई। यात्रा में मौजूद झांकियां आकर्षण का केन्द्र बनी। कई जगह स्वागत के बाद यात्रा प्राचीन भरत मंदिर नंदीग्राम पहुंची। यहां राम भरत मिलाप का मंचन संपन्न हुआ। सांस्कृतिक संध्या में गायिका ममता शर्मा के भक्तिगीतों की प्रस्तुति पर लोग भावविभोर हो गये। 

Untitled-9 copy

कार्यक्रम के संयोजक भाजपा नेता शैलेंद्र पाण्डेय ने बताया कि वनवास से लौटने के बाद राम व उनके सहयोगी पुष्पक विमान से रामकुंड पर उतरे थे। रामकुंड पर रामसीता व लक्ष्मण के पूजनोपरान्त यात्रा शुरू हुई। भरत मिलाप के मंचन के दौरान आयोजन स्थल जयघोष से गुंजायमान हो गया।

यात्रा में प्रमुख रूप से प्राचीन भारत मंदिर के पुजारी अरविंद दास, भरतकुंड महोत्सव अध्यक्ष अंजनी कुमार पांडे, मुख्य व्यवस्थापक सभासद रामकृष्ण पांडे, संस्थापक सचिव अम्बरीष चंद्र पांडे, संतोष पाण्डेय आदि मौजूद रहे। यात्रा के नंदीग्राम पहुंचने पर मंदिर के महंत हनुमान दास, पूर्व प्रधान रामकुमार, उमाशंकर पांडेय, पुजारी अरुण तिवारी और पवन तिवारी ने आरती उतार कर स्वागत किया। कार्यक्रम के उपरान्त महिलाओं को स्वावलंबी बनाने हेतु हस्तशिल्प शिविर की शुरुआत की गई। उन्होने बताया कि महोत्सव मांडवी मंच नारी सशक्तिकरण के कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहा है।

यह भी पढ़ें: लखनऊ: सड़क से अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर निगम की टीम का लोगों ने किया विरोध, जमकर हुआ हंगामा

संबंधित समाचार