Fatehpur News: बाइक सवारों ने महिला से की टप्पेबाजी… पैदल खेत जाते समय महिला से हुई घटना, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर में बाइक सवारों ने महिला से टप्पेबाजी की।

फतेहपुर में बाइक सवारों ने महिला से टप्पेबाजी की। पैदल खेत जाते समय महिला से घटना हुई। पूरा मामला थरियांव थाना क्षेत्र के उसरैना गांव का बताया जा रहा है।

फतेहपुर, अमृत विचार। खेतों में काम करने पैदल जा रही एक महिला के साथ बाइक सवार दो युवकों ने रास्ता पूछने के बहाने बाइक रोकी और महिला के गले से सोने की चैन लेकर फरार हो गया। पीड़ित महलिा ने थाने पहुंचकर शिकायत की तो पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

थरियांव थाना क्षेत्र के उसरैना निवासी केतकी देवी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह खेतों की ओर पैदल जा रही थी। तभी रास्ते बाइक सवार दो युवक मिले और उससे कहीं जाने की रास्ता पूछने लगे।

पूछने के बाद वह खेतों की ओर जाने लगी और दोनों युवक बाइक में बैठ गए और चलती बाइक में उसके गले से सोने की माला लेकर भाग निकले। जब तक वह शोर मचाती और ग्रामीणों को जानकारी देती उससे पहले बाइक सवार युवक मौके से भाग चुके थे। थानाध्यक्ष प्रवीण सिंह ने बताया की मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। बाइक सवार टप्पेबाजों की तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़ें- Kanpur News: पराग डेयरी प्लांट सौंपने में रकम का रोड़ा, इतने करोड़ की सालाना मांग के कारण पीछे हट रही मदर Dairy

संबंधित समाचार