रायबरेली: अज्ञात वाहन की चपेट में आकर युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। उत्तर प्रदेश में रायबरेली के बछरांवा इलाके में घर लौट रहे युवक की अज्ञात वाहन की चपेट में आकर मौके पर ही मौत हो गयी है। पुलिस सूत्रों से आज रविवार को मिली जानकारी के अनुसार बछरांवा इलाके में शनिवार इतवार की देर रात घर वापस घर लौट रहे युवक सूरज (22) की अज्ञात वाहन की चपेट में आ कर मौत हो गयी।

मृतक की चंद दिनों बाद शादी होने वाली थी। बताया गया कि मोटरसाइकिल से घर लौट रहे सूरज की बाइक देर रात लालगंज बाई पास पर किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गयी। पुलिस को घटनास्थल के पास मौजूद चाय की गुमटी वालों से दुर्घटना की सूचना मिली। 

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतक की मोटरसाइकिल का रजिस्ट्रेशन दिल्ली का था। पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें;-अयोध्या: कभी राम बनके कभी श्याम बनके..., भरतकुंड महोत्सव में तृप्ति शाक्या के भजनों पर झूमे दर्शक

संबंधित समाचार