Etawah News: CCTV की मदद से लोगों ने चोर को पकड़ा… पुलिस आरोपी से कर रही पूछताछ
इटावा में सीसीटीवी के आधार पर लोगों ने चोर को पकड़ा।
इटावा में सीसीटीवी के आधार पर लोगों ने चोर को पकड़ लिया। चोरी की वारदात को अंजाम देने की फिराक में था।
इटावा, अमृत विचार। भरथना कोतवाली कस्बा के मोहल्ला स्टेशन रोड श्रीनगर मोहल्ले में शनिवार की रात को चोरी की वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे एक चोर को लोगों ने पकड लिया। लोगों ने पूर्व में कस्बा में हुई चोरी की वारदात को सीसीटीवी उस चोर की तस्वीर कैद हो जाने के आधार पर पहचान लिया और उसे पकड कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस पकडे गए चोर से पूछताछ कर रही है।
कस्बा के मोहल्ला श्री नगर में ढाई माह पूर्व मोहल्ला निवासी मेडीकल संचालक अनिल यादव उर्फ लालू के घर से एलसीडी व नगदी चोरी हो गई थी। चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले चोर की फोटों मोहल्ले में लगे एक सीसीटीवी में कैद हो गई थी। बाद में चोर की फोटों वायरल हो गई। लेकिन पुलिस चोर को पकडने में सफल नही हो सकी थी।
शनिवार की रात को चोर चोरी करने की नियत से घूम रहा था। फोटो वायरल होने के कारण लोगों ने चोर को पहचान लिया और दौडाकर उसे दबोच लिया। लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और चोर को अपने कब्जे में ले लिया। चौकी प्रभारी हाकिम सिंह ने बताया कि पकडे गए चोर से पूछताछ की जा रही है।
ये भी पढ़ें- Kanpur Accident: ट्रक की टक्कर से मां-बेटी की मौत... रोड पार करने के दौरान हुआ हादसा
