Fatehpur Accident: मौरंग लदे ओवरलोड ट्रक ने बाइक सवार दंपती को मारी टक्कर… पत्नी की मौत, ग्रामीणों ने किया हंगामा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर में मौरंग लदे ओवरलोड ट्रक ने बाइक सवार दंपती को मारी टक्कर।

फतेहपुर में मौरंग लदे ओवरलोड ट्रक ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। हादसे में पत्नी की मौत हो गई। परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों के साथ जमकर हंगामा किया।

फतेहपुर, अमृत विचार। मौरंग खदान के रास्ते पर ट्रक ने रविवार शाम बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। बाइक से गिरी महिला की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक छोड़कर चालक भाग निकला। ग्रामीणों ने मुआवजा व ट्रकों का गांव से आवागमन रोकने की मांग को लेकर हंगामा किया। पुलिस को शव उठाने से रोक दिया। 

ललौली थाना क्षेत्र के अढ़ावल गांव के दुखी का डेरा निवासी प्रदीप निषाद अपनी पत्नी सतरूपा देवी के साथ ससुराल कोर्राकनक राशीडेरा से शाम को घर लौट रहा था। मौरंग लेकर जा रहे ओवरलोड ट्रक ने अढ़ावल गांव के पास बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। बाइक सवार प्रदीप खेत में जा गिरा। उसकी पत्नी सतरूपा रोड पर गिर गई।

महिला की ट्रक से कुचल कर मौत हो गई। महिला की शादी दो साल पहले हुई थी। हादसे की सूचना पर परिजनों और ग्रामीणों ने हंगामा किया। मुआवजे और गांव के रास्ते से खदान के ट्रकों का आवागमन बंद कराने की मांग की। पुलिस को शव उठाने से मना कर दिया। मौके पर सीओ परशुराम त्रिपाठी और कई थानों का फोर्स पहुंचा।

ग्रामीणों ने खान अधिकारी और एसडीएम को बुलाने की मांग की है। इस दौरान खदान के ट्रकों का आवागमन ठप हो गया। प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि देर रात पीड़ित परिवार को समझाकर हटाया गया है। उनकी संभावित मांगों को पूरा कराया जाएगा।

ये भी पढ़ें- Fire In Kanpur: बिधनू में चलते डंपर में लगी आग, चालक व क्लीनर ने कूदकर बचाई जान, दमकल कर्मियों ने पाया काबू

संबंधित समाचार