बरेली: ट्रैक्टर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौके पर मौत, चालक फरार
बरेली,अमृत विचार। तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गांव वालों की मदद से इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार थाना देवरनिया के गांव मंगरी के रहने वाला 28 वर्षीय विवेक पुत्र भगवान स्वरूप के ताऊ ने बताया कि कल देर रात बाइक से गाड़ी में पेट्रोल डलवाने के लिए घर से गया था। तभी नवादा के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर और बाइक की भिड़त में विवेक की मौत हो गई। इसकी जानकारी राहगीरों द्वारा पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस दौरान चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया।
ये भी पढ़ें- बरेली: मंडलायुक्त की पहल...पराली अब खेतों में नहीं जलेगी, फसल की तरह बिकेगी
