उन्नाव रहा जनसुनवाई पोर्टल की मासिक रैंकिंग में प्रदेश में अव्वल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव रहा जनसुनवाई पोर्टल की मासिक रैंकिंग में प्रदेश में अव्वल।

उन्नाव रहा जनसुनवाई पोर्टल की मासिक रैंकिंग में प्रदेश में अव्वल। बीते अक्टूबर माह की प्रदेश की रैकिंग निकाली गई। उन्नाव एसपी ने थानेदारों को सख्त निर्देश दिये हैं।

उन्नाव, अमृत विचार। पुलिस से न्याय न मिलने पर पीड़ित छोटे से बड़े मामलों में जनसुनवाई पोर्टल का सहारा लेते हैं। पोर्टल के माध्यम से जैसे ही मामला अधिकारियों तक पहुंचता है, वैसे ही उन मामलों को प्रथम वरीयता के साथ निस्तारित कराने का काम किया जाता है। इसके बाद संबंधित थानेदार, दरोगा पीड़ित की समस्या सुन कार्यवाही करते हैं। जिस कारण अक्टूबर माह की रैंकिंग में उन्नाव जिले ने प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है।

बता दें कि उन्नाव जिले में 21 थाने हैं। जिसमें सबसे अधिक मामले कोतवाली सदर के जनसुनवाई पोर्टल में पहुंचे। जिसमें जमीन से लेकर मारपीट, चोरी के अलावा अन्य मामलों की शिकायतें दर्ज हुई हैं। एसपी के संज्ञान में आने पर उन मामलों का निस्तारण भी तेजी से शुरू किया गया। मासिक रिपोर्ट के अनुसार जिले के 21 में से 19 थानों को अव्वल बताया गया है।

इनमें पहला स्थान पाले वाले उन्नाव जिले की कोतवालियों में सदर कोतवाली, गंगाघाट, सफीपुर, हसनगंज, बांगरमऊ, पुरवा व बीघापुर के साथ ही थानों में बिहार, दही, माखी, फतेहपुर चौरासी, बेहटा मुजावर, महिला थाना, आसीवन व असोहा शामिल हैं। इसे लेकर एसपी सिद्धार्थ शंकर मीना ने बताया कि जनसुनवाई पोर्टल में की गई शिकायतों के निस्तारण के लिये सभी थाना प्रभारियों को गंभीरता बरतने के निर्देश दिये गये हैं।

अक्टूबर माह की रैंकिंग में उन्नाव ने प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। आगे भी इसी तरह पीड़ितों की समस्याओं का निस्तारण किया जायेगा। समय-समय पर सभी लंबित मामलों की समीक्षा भी की जा रही है।

ये भी पढ़ें- Unnao News: खेत में पड़े मिले महिला के अवशेष, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

संबंधित समाचार