सुलतानपुर: सड़क दुर्घटना में मां-बेटी की दर्दनाक मौत, परिजनों में कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सुलतानपुर। जिले के दोस्तपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सूरापुर-दोस्तपुर मार्ग पर रविवार की रात बसहा गांव के निकट एक टेंपो को अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर मारे जाने से टेंपो में सवार मां-बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं उनकी मौत हो गई। थाना अध्यक्ष, दोस्तपुर, लक्ष्मीकांत मिश्र ने सोमवार को बताया कि नयका (50) अपनी बेटी प्रमिला (30) को लेकर किसी परिजन को एक अस्पताल में देखने गई थीं और टेंपो से घर वापस लौट रही थीं।

उन्होंने बताया कि टेंपो जब बसहा गांव के पास पहुंचा तो किसी अज्ञात वाहन ने टेंपो को टक्कर मार दी। नयका और प्रमिला को स्थानीय लोगों ने सीएचसी दोस्तपुर पहुंचाया जहाँ चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।  

यह भी पढ़ें;-सावधान...! कूड़ा जलाया तो देना पड़ेगा 50 हजार तक का जुर्माना, अलर्ट जोन में पहुंचा एक्यूआई

संबंधित समाचार