बहराइच: सत्संग कार्यक्रम में बोलीं साध्वी ममता- कर्मों का फल भोगता है मनुष्य
कैसरगंज/बहराइच, अमृत विचार। तहसील कैसरगंज के ग्राम देवलखा में स्थित कबीर पारख ब्रह्मचारिणी आश्रम पर एक दिवसीय वार्षिक भण्डारे एवं सत्संग-कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि गुजरात की साध्वी विजया तथा विशिष्ट अतिथि जया रहीं। कार्यक्रम का संचालन छत्तीसगढ़ से आए सन्त दिनेन्द्र ने किया।
साध्वी समता ने आए हुए श्रद्धालुओं को सत्संग सुनाते हुए कहा कि मनुष्य जैसा कर्म करता है, उसका फल उसे भोगना पड़ता है। इसलिए मानव-मात्र को जीवन-निर्वाह में सावधानी रखनी चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सन्त देवेन्द्र ने कहा कि जीव का स्वभाव पूर्णता का है। इसलिए वह पूर्णता चाहता है। जीव ब्रह्म में मिलकर पूर्णता प्राप्त करेगा, यह एक भ्रम है।

क्योंकि मिलने वाली चीज़ एक दिन छूट जाती है, इसलिए आत्मोन्नति करनी चाहिए। छत्तीसगढ़ की साध्वियों सुमेधा, साधना, ममता, वन्दना, आरती, मनीषा, मन्दाकिनी स व साध्वी सज्जन के अतिरिक्त सन्त नारायण आदि सन्तों ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया। आश्रम-संचालिका साध्वी विनीता साहेब ने सभी सन्तों और आए हुए सभी भक्तजनों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर भोजन-प्रसाद तथा लखनऊ के भक्त राम अवतार अग्रवाल द्वारा सैकड़ों बच्चों को उपहार वितरित किये गये। कार्यक्रम में आश्रम संरक्षक-मण्डल के सदस्य दुर्गा देवी, शोभा केसी, उमा देवी और कमला देवी के साथ सरोज देवी, जगप्रसाद मौर्य, अरुण कुमार वैश्य, सारवचन वर्मा, धर्मेन्द्र कुमार मौर्य, गंगाप्रसाद चौधरी,रामानन्द वर्मा, राजू मौर्य, योगेन्द्र व अमेरिका से आयीं पद्मा देवी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें:-बहराइच: मोबाइल चोर को पकड़कर खंभे से बांधा, अस्पताल के चौकीदार ने लाठियों से पीटा, वीडियो वायरल
