राजस्थान चुनाव: अमित शाह कल तीन चुनावी जनसभाओं को करेंगे संबोधित
जयपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मंगलवार को नागौर जिले में तीन विधानसभा क्षेत्रों - कुचामन, मकराना और परबतसर - में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्रवण सिंह बगड़ी ने बताया कि गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार सुबह किशनगढ़ हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे, जहां से वह चुनावी जनसभाओं को संबोधित करने के लिये हेलीकॉप्टर के जरिये रवाना होंगे। उन्होंने बताया कि इस दौरान शाह बिदियाद (परबतसर) में एक चौपाल सभा में भी शामिल होंगे।
ये भी पढ़ें-दिल्ली-NCR में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, तीन दिन में दूसरी बार कांपी धरती
