लखीमपुर-खीरी: एसडीएम आवास के पास युवक को दौडाकर गोलियों से भूना, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फोटो- मृतक के भाई से जानकारी लेते एसपी।

मितौली, अमृत विचार। एसडीएम आवास के पास पैदल जा रहे युवक को दो बाइक सवार हमलावरों ने दौड़कार गोलियों से छलनी कर दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए है। गोली काण्ड की पूरी वारदात पास के एक घर मे लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

दिनदहाड़े हुई इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। हत्या की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही। पुलिस ने षव का पंचनामा भर पोस्टमार्ट के लिए भेजा है। एसपी गणेश प्रसाद शाहा ने भी मौका मुआयना किया है। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर चार लोगो के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर लिया है। 

मितौली थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह कचियानीपुरवा पेट्रोल पम्प के पास और एसडीएम आवास से महज 100 मीटर की दूरी पर दाढ़ी बनवाकर घर जा रहे ग्राम ढखिया कुस्तौल के मजरा अम्बेडकरनगर गांव निवासी 30 वर्षीय ऊदन गौतम की बाइक सवार हमलावरों ने दौड़ा कर गोली मारकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। बताते है कि ऊदन तीन सालों से मितौली तहसील के पास बसे कचियानीपुरवा में अपने परिवार के साथ घर बनाकर रह रहा था।

सोमवार की सुबह वह दाढ़ी बनवाकर वापस घर की ओर आ रहा था तभी पीछे से आये बाइक सवार दो लोगों ने ताबड़तोड़ तीन गोलियां मार दी और फरार हो गए। यह पूरी वारदात पास के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मृतक के बड़े भाई सुशील ने बताया कि उनकी पुरानी रंजिश गांव के रहने वाले प्रधान, हरिवंश, गजोधर से है।

आरोपपियों पर कई मुकदमे भी दर्ज हैं। लेकिन पुलिस ने सही से कार्रवाई नही की और आज मौका देखकर इन लोगों ने मेरे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। फ़िलहाल पुलिस ने मृतक के पिता तौलेराम की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी आलोक धीमान ने बताया कि मृतक के पिता को तहरीर पर नामजद चार लोगो के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। 

कचियानी गाँव मे बाइक सवार दो युवकों ने गोली मारकर उदन हत्या की हत्या कर दी और भाग गए। सूचना पर मौके पर तत्काल पुलिस पहंची थी। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। घटना पास में लगी सीसीटीवी में कैद हो गयी है। घटना स्थल पर फॉरेसिंक टीम ने भी जाँच पड़ताल की है। हत्या की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही। और भी अन्य पहलुओं पर जाँच पड़ताल की जा रही है। पुलिस की तीन टीमें लगा दी गई हैं। जल्द ही खुलासा होगा---गणेष प्रसाद साहा एसपी।

यह भी पढ़ें- खीरी के युवक की रामपुर में हत्या के मामले में सुनाई सजा, दो को उम्रकैद

संबंधित समाचार