रामपुर: सफाईकर्मी से बोला सभासद, घर की सफाई नहीं की तो जान से मार दूंगा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। नगर पालिका परिषद के वार्ड 36 के सभासद के खिलाफ ठेका सफाई कर्मी भड़क गए। उनका कहना है कि ठेका सफाई कर्मियों के प्रति सभासद का रवैया सही नहीं है। वार्ड में कार्यरत सफाई कर्मियों को जान से मारने की धमकी दी जा रही है।

राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी मजदूर यूनियन के जिलाध्यक्ष अनिल राज के नेतृत्व में सफाई कर्मी पालिका पहुंचे। जहां उन्होंने सभासद के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सभासद कर्मचारियों से गाली और अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। कहा कि कर्मियों से अपने घर का काम कराया जा रहा है।

नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। सफाई कर्मियों का अक्टूबर माह का वेतन दीवाली से पहले दिलाया जाए। जिससे कि त्योहार को आपस में मिलजुलकर मना सकें। प्रदर्शन करने वालों में बंटी, विक्की, रजनीकांत, ललित, सुमन, आकाश, मनोज, सिद्धार्थ, राजू, आशीष चौधरी, कमल, राहुल सागर, पंकज, अरविंद, रोहित, रेखा, सचिन कुमार, राजू, रवि, सईद खां और शाहनवाज आदि शामिल रहे।

ये भी पढ़ें:- अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन का पश्चिम एशिया का दौरा संपन्न, कोई ठोस परिणाम सामने नहीं आया

संबंधित समाचार