उप्र: यात्रियों की पसंदीदा बस वोल्वो और स्कैनिया पर लगा ब्रेक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। राज्य सड़क परिवहन निगम की ओर चलने वाली वोल्वो व स्कैनिया बस सेवा पर ब्रेक लग गया है। परिवहन यात्रियों को अपनी पसंदीदा बस में सफर करने के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा। वजह, रोडवेज प्रशासन ने वोल्वो और स्कैनिया बसों के संचालन पर ब्रेक लगा दिया है। बसों का संचालन बंद …

लखनऊ, अमृत विचार। राज्य सड़क परिवहन निगम की ओर चलने वाली वोल्वो व स्कैनिया बस सेवा पर ब्रेक लग गया है। परिवहन यात्रियों को अपनी पसंदीदा बस में सफर करने के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा। वजह, रोडवेज प्रशासन ने वोल्वो और स्कैनिया बसों के संचालन पर ब्रेक लगा दिया है। बसों का संचालन बंद करने की एक वजह यह भी है कि अनलॉक में सवारियों की संख्या कम है। लिहाजा इन दिनों परिवहन निगम के लिए अनुबंधित लग्जरी बसें घाटे का सौदा साबित हो रही है।

लखनऊ समेत प्रदेश भर में 60 के करीब बसों का संचालन बंद हैं। इससे अनुबंधित बस मालिकों की परेशानी बढ़ गई है। क्योंकि बीते वर्ष रोडवेज ने प्रदेश भर में 100 लग्जरी बसों का अनुबंध किया था। गाड़ी मालिकों ने बैंक से लोन लेकर बसें खरीदकर रोडवेज से अनुबंध कर लिया। अब बसों का संचालन बंद होने से बैंक किस्त समेत अन्य खर्चों की वजह से बस मालिक सड़क पर आ गए हैं।

बस मालिकों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार
उप्र अनुबंधित बस ओनर्स एसोसिएशन के महासचिव अजीत सिंह ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाते हुए कहा है कि आपके ड्रीम प्रोजेक्ट को रोडवेज के अधिकारी बंद करने पर तुले हैं। इस मामले में मुख्य प्रधान प्रबंधक (संचालन) पीआर बेलवारियार बताते हैं कि फेस्टिवल सीजन शुरू होने जा रहा है। जल्द ही बंद बसों का संचालन शुरू कराया जाएगा।

डग्गामार बसें बनी यात्रियों का सहारा
रोडवेज की लग्जरी बसों का संचालन बंद होने से यात्री डग्गामार बसों की तरफ भाग रहे हैं। जबकि इन बसों में यात्रियों का सफर सुरक्षित नहीं है। बावजूद निगम प्रशासन यात्रियों के मनपसंद बसों को शुरू करने के दूर भाग रहा है।

संबंधित समाचार