लखनऊ: ऑटो में दो किलोमीटर का देना पड़ सकता है 25 रुपये किराया
लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी में ऑटो से सफर करने वाले यात्रियों के लिए परेशानी वाली खबर है। ऑटो रिक्शा का किराया पहले दो किलोमीटर तक 25 रुपये। इसके अगले हर एक किलोमीटर का किराया 12 रुपये। रात में निर्धारित किराये का 15 फीसदी अतिरिक्त किराया और वेटिंग चार्ज दो रुपये प्रति मिनट होगा। लखनऊ ऑटो …
लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी में ऑटो से सफर करने वाले यात्रियों के लिए परेशानी वाली खबर है। ऑटो रिक्शा का किराया पहले दो किलोमीटर तक 25 रुपये। इसके अगले हर एक किलोमीटर का किराया 12 रुपये। रात में निर्धारित किराये का 15 फीसदी अतिरिक्त किराया और वेटिंग चार्ज दो रुपये प्रति मिनट होगा। लखनऊ ऑटो रिक्शा थ्री व्हीलर संघ ने नए किराये का प्रस्ताव बनाकर एसटीए सचिव और परिवहन आयुक्त को भेजा है।
बता दें कि 6 अक्टूबर को राज्य परिवहन प्राधिकरण की बैठक है। इस बैठक में ऑटो संघ ने किराया बढ़ाने का प्रस्ताव रखे जाने की मांग की है। संघ के अध्यक्ष पंकज दीक्षित बताते हैं कि वर्ष 2014 के बाद से ऑटो का किराया नहीं बढ़ाया गया। जबकि बीते छह वर्षों के दौरान सीएनजी और अन्य खर्चों में कई गुना बढ़ोतरी हो चुकी है।
वर्तमान में ऑटो का किराया पहले एक किलोमीटर तक के लिए 6:39 पैसे व अगले हर आधा किलोमीटर पर 3:04 पैसा किराया लिया जा रहा है। जोकि वर्तमान में अधिक खर्चों की वजह से ऑटो चालक सवारियों से मनमाना किराया भी वसूलने की शिकायतें आ रही हैं। ऐसे में एसटीए को भेजे गए प्रस्ताव में ऑटो का किराया मीटर से वसूलने की बात भी कही गई है।
