लखनऊ : मुख्यमंत्री आवास घेरने निकली यूपी- 112 में तैनात महिला कर्मचारी, पुलिस ने रोका, देखें वीडियो

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। यूपी-112 यह एक इमरजेंसी नंबर है, लेकिन इसमें तैनात महिला कर्मचारियों ने आरपार की लड़ाई का मन बना लिया है। सोमवार को प्रदर्शन करने के बाद आज दूसरे दिन यानी मंगलवार को भी प्रदर्शन जारी रखा। आउटसोर्सिंग पर तैनात इन महिला कर्मचारियों को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं रुकीं। बाद में पुलिस ने महिला कर्मियों को रजमन बाजार के पास हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि यूपी -112 मुख्यालय में तैनात सैकड़ों महिला कर्मचारी सीएम आवास की तरफ जा रही थीं। जब उन्हें पुलिस ने हिरासत में लिया है। हालांकि इस दौरान बहुत सी महिला कर्मचारी यूपी-112 मुख्यालय में अपना काम भी कर रही थीं।

दरअसल, राजधानी के शहीद पथ स्थित डायल 112 के बाहर महिला कर्मचारियों ने सोमवार को हंगामा किया था। कर्मचारी वेतन बढ़ाने और ऑफर लेटर की मांग कर रही थीं। महिला कर्मचारियों का आरोप था कि चार साल में एक बार भी उनकी सैलरी नहीं बढ़ाई गई। उन्होंने मांग रखी है कि दीपावली त्योहार से पहले उनकी सैलरी बढ़ाई जाये। साथ ही उन्हें ऑफर लेटर दिया जाये। महिला कर्मचारियों के प्रदर्शन के चलते डायल 112 का कार्य भी प्रभावित हुआ है।

महिला कर्मचारियों ने बताया कि हम सभी रोजाना 9 घंटे काम करते हैं, लेकिन सैलरी के नाम पर महज 12 हजार रूपये मिलते हैं। चार साल से सैलरी नहीं बढ़ी है। जबकि 75 जिलों से आने वाली लोगों की कॉल को सुनते हैं। उसके बाद पुलिस की मदद मुहैया कराते है। कई बार सैलरी बढ़ाने की मांग की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके अलावा काम तो यहां कर रहे है,लेकिन ऑफर लैटर तक नहीं मिला है। ऐसे में सभी की मांग है कि त्योहार से पहले हमारी सैलरी बढ़ाकर 18 हजार किया जाये। साथ ही ऑफर लेटर भी दिया जाये।

यह भी पढ़ें : UP मुख्य सचिव ने कई जिलों के अफसरों की लगाई क्लास, दिया ये निर्देश

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता