मणिपुर: भाजपा विधायक के आवास पर गोलीबारी, कोई घायल नहीं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इंफाल। मणिपुर की राजधानी इंफाल के पश्चिम मयंग गांव में अज्ञात हथियारबंद बदमाशों ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक के रोबिंद्रो के आवास पर गोलीबारी की। पुलिस सूत्रों ने बताया कि विधायक आवास के गेट पर तीन और दीवार पर एक गोली का निशान पाया। घटना में कोई घायल नहीं हुआ और उस दौरान विधायक अपने आवास पर नहीं थे।

एक अन्य घटना में, सोमवार आधी रात को अज्ञात व्यक्तियों ने इंफाल पूर्व के काकवा में राज्य रेफरल अस्पताल जेएनआईएमएस के निदेशक देवेन के आवास पर गोलीबारी की। इसमें कोई घायल नहीं हुआ। इस बीच मंगलवार को पूर्वी इंफाल के एक मैतेई गांव में हथियारबंद बदमाशों ने हमला कर दिया। सुरक्षाकर्मी ग्रामीणों को बचाने के लिए मौके पर पहुंचे।

ये भी पढ़ें - सीआईसी के चयन पर अधीर रंजन का आरोप, कहा- अंधेरे में रखा गया 

संबंधित समाचार