लखनऊ में बोले मंत्री जयवीर सिंह - अयोध्या दीपोत्सव में 24 लाख दीये जलाकर बनाएंगे नया कीर्तिमान 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। दिवाली के अवसर पर अयोध्या में दीपोत्सव की भव्य तैयारियां चल रही हैं। दीपोत्सव में इस साल भव्यता और वर्ल्ड रिकॉर्ड को लेकर पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि पिछली बार यूपी सरकार ने दीपोत्सव में करीब 17 लाख दीये जलाकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराया था। इस बार भी अपना रिकॉर्ड तोड़ते हुए करीब 24 लाख दीये जलाकर नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे। साथ ही उन्होंने बताया कि इस साल लालटेन शो और लेजर शो कार्यक्रम के साथ दुनिया की सबसे बड़ी स्क्रीन पर दीपोत्सव कार्यक्रम दिखाया जायेगा।

पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जबसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार बनी है। तबसे हर साल अयोध्या में भव्यता और दिव्यता के तौर पर दिवाली दीपोत्सव के रूप में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि खास बात ये है कि हर साल अपना ही रिकॉर्ड तोड़कर नया विश्व रिकॉर्ड बनाकर कीर्तिमान स्थापित करते हैं। 

उन्होंने कहा कि इस साल जो भी कार्यक्रम शुरू किए जा रहे हैं, वो स्थाई रूप से श्रद्धालुओं के लिए वर्षों तक चलाने का काम किया जाएगा। जिससे जो भी श्रद्धालु कभी भी भगवान श्रीराम का दर्शन करने आएगा। उसको भगवान श्रीराम के चरित्र दर्शन की झांकी देखने को मिल सके।

ये भी पढ़ें -  लखनऊ: मंत्री संजय निषाद से मिले 69000 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी, आरक्षण घोटाले की दी जानकारी 

संबंधित समाचार