Fatehpur News: प्रधान के साथ मारपीट... जान से मारने की दी धमकी, पुलिस बोली- जांच के बाद होगी कार्रवाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर में प्रधान के साथ मारपीट की गई।

फतेहपुर में प्रधान के साथ मारपीट की गई। इतना ही नहीं, जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कहीं।

फतेहपुर, अमृत विचार। ग्रामीणों की शिकायत पर महीनों से बंद पड़े पंचायत भवन को समय से खोलने को कहने पर प्रधान व पंचायत सहायक के बीच मारपीट हो गई। बीच-बचाव करने आए प्रधान के भांजे को पीट पीट कर लहूलुहान कर दिया। प्रधान को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।

विकास खण्ड खजुहा के गढ़ी गांव में सोमवार को ग्राम प्रधान मोहम्मद नईम उर्फ पप्पू सौदागर दोपहर में पंचायत भवन पहुंचे। तो वहां पर मौजूद पंचायत सहायक उस्मान पुत्र अब्दुल अजीज से प्रधान ने कहा की पंचायत भवन बंद रहने की जनता शिकायत कर रही है। पंचायत भवन प्रतिदिन खुलना चाहिए।

इस दौरान पंचायत सहायक उस्मान प्रधान नईम से बदतमीजी करने लगा और फोन के जरिए अपने भाई इमरान नसीमुद्दीन व अपने पिता अब्दुल अजीज को मौके पर बुला लिया।

प्रधान का आरोप है कि यह लोग गाली गलौज करने लगे, गाली देने का विरोध करने पर मेरे साथ मारपीट करने लगे शोर शराबा सुनकर मेरा भांजा फरमान व बहन मकतरुन आ गए। सभी ने उनके साथ भी मारपीट की जिससे मेरा भांजा फरमान घायल हो गया और बहन मकतरुन को भी गंभीर चोटे आई हैं। वहीं मामले की तहरीर पर पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कही है।

ये भी पढ़ें-  Unnao Crime: चाचा-भतीजे में विवाद के बाद हुई मारपीट... हैलट में इलाज के दौरान चाचा की मौत

 

संबंधित समाचार