सुलतानपुर: पुरानी पेंशन की मांग को लेकर शहर में शंखनाद, मोदी जी पेंशन दे दो के लगे नारे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सुलतानपुर, अमृत विचार। पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के बैनर तले विभिन्न विभागों के पेंशन विहीन साथी कर्मचारी, शिक्षक एवं शिक्षणोत्तर कर्मचारियों द्वारा शंखनाद रैली जनपद के प्रमुख मार्गाें से होते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंची। जहां पर  प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन दिया गया। इस दौरान आंदोलनकारियों की ओर से बजाई गई शंख ध्वनि से पूरा शहर गुंजायमान हो उठा। 

जिला प्रवक्ता राहुल तिवारी ने बताया कि उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष राजेंद्र पांडेय जिला मंत्री दिनेश उपाध्याय, मांडलिक मंत्री दूबेपुर अध्यक्ष शमीम अहमद, जिला उपाध्यक्ष रमेश तिवारी, राधे श्याम मौर्य, जिला प्रचार मंत्री फिरोज अहमद एवं संगठन के कई पदाधिकारी शंखनाद रैली में मौजूद रहे।

cats05

मिनिस्टीरियल एसोसिएशन इरिगेशन डिपार्टमेंट, महाविद्यालय शिक्षणोत्तर कर्मचारी परिषद के महाविद्यालय शिक्षणेत्तर कर्मचारी परिषद के प्रदेश अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार सोलंकी के आह्वान पर एक विशाल मोटर साइकिल रैली भी निकाली गई। पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के बैनर तले जिले के विभिन्न विभाग जैसे सिंचाई विभाग, पीडब्ल्यूडी विभाग, कृषि विभाग, विद्युत विभाग, एवं अन्य  विभागों के कर्मचारियों ने बढ़-कर कर हिस्सा लिया।

जिला अध्यक्ष विनय सिंह, सचिव गौरी शंकर सिंह के नेतृत्व में यह मोटर साइकिल रैली पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस से चलकर जिलाधिकारी कार्यालय पर समाप्त हुई। यहां जिलाधिकारी के द्वारा मुख्यमंत्री एवं प्रधान मंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंप कर पुरानी पेंशन बहाली की मांग की गयी। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष एफयू अंसारी, कोषाध्यक्ष राम शब्द श्रीनाथ, नसीब आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: जमीनी विवाद में वृद्ध को बंधक बनाकर पिटाई, जिला अस्पताल में मौत

संबंधित समाचार