बरेली: बीएलओ किट खरीदने की तैयारी शुरू, 24 को खुलेगी निविदा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। 1 नवंबर से मतदाता पुनरीक्षण कार्य शुरू कराने के लिए बीएलओ किट खरीदने की तैयारी के मद्देनजर निविदा पहले ही निकाली जा चुकी है। कई कंपनियों ने निविदा में प्रतिभाग किया है। 24 सितंबर को निविदा खोली जाएगी। इसके बाद ग्राम पंचायतों में तैनात …

बरेली,अमृत विचार। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। 1 नवंबर से मतदाता पुनरीक्षण कार्य शुरू कराने के लिए बीएलओ किट खरीदने की तैयारी के मद्देनजर निविदा पहले ही निकाली जा चुकी है। कई कंपनियों ने निविदा में प्रतिभाग किया है। 24 सितंबर को निविदा खोली जाएगी। इसके बाद ग्राम पंचायतों में तैनात किए गए बीएलओ (बूथ स्तर अधिकारी) को किट उपलब्ध कराई जाएगी।

किट में 12 प्रकार की सामग्री रहेगी। किट के दाम पहले ही तय किए जा चुके हैं। 120 रुपये प्रति किट के हिसाब से खरीदारी की जाएगी। पंचायत निर्वाचन कार्यालय के अधिकारी 30 सितंबर तक ग्राम पंचायतों में बीएलओ तैनात करने की बात कह रहे हैं। इस बार राज्य निर्वाचन आयोग ने साफ निर्देश दिए हैं कि जो बीएलओ जिस ग्राम पंचायत में निवास करता है, उसे वहां पर तैनात न किया जाए। मतदाता पुनरीक्षण कार्य को पारदर्शिता से कराने के सख्त निर्देश दिए हैं।

जनपद के कुछ खंड शिक्षा अधिकारियों की लापरवाही के कारण बीएलओ तैनात करने में भी ढिलाई हो रही है। ब्लॉकों में तैनात खंड शिक्षा अधिकारियों ने अभी तक शिक्षक, शिक्षा मित्र समेत अन्य कर्मचारियों की सूची अपने क्षेत्र के एसडीएम को उपलब्ध नहीं कराई है। निर्वाचन कार्यालय के वरिष्ठ सहायक हर्षित गौरव ने बताया कि 24 सितंबर को निविदा खोली जाएगी। इसके बाद बीएलओ को किट दी जाएंगी।

संबंधित समाचार