रामपुर : घर में घुसकर तमंचे के बल पर महिला से छेड़खानी, चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Published By Bhawna
On

रामपुर, अमृत विचार। तमंचे के बल पर ग्रामीण ने घर में घुसकर महिला से छेड़खानी कर दी। विरोध करने पर लोगों को आता देखकर आरोपी मौका पाकर फरार हो गया। इस मामले में तहरीर के आधार पर पुलिस ने चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

मिलक थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला का कहना है, उसका पति किसी न किसी काम से जिले से बाहर रहते हैं जबकि वह अपने बच्चों के साथ घर पर अकेली रहती थी। कुछ दिन पहले  रात के समय  मौका पाकर उसका पड़ोसी आ गया। तमंचे के बल पर उसके साथ छेड़खानी कर दी।

शोर मचाने पर महिला के बच्चे जाग गए। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़िता जब उसके घर पर शिकायत करने गई, तो उन लोगों को गाली गलौच करके उसको वहां से भगा दिया। उसने शिकायत की। जिसके बाद पुलिस ने चार लोगों पर रिपोर्ट दर्जकर ली है।

ये भी पढ़ें : रामपुर: अधिक महर बांधने पर भिड़े बाराती, बारात में इतने लात-घूंसे चले कि बिना दुल्हन लौट गया दूल्हा

संबंधित समाचार