हरदोई : पूजा कर लौट रहे सेवानिवृत्त वन रक्षक की हादसे में मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई, अमृत विचार। ब्रह्मस्थान से पूजा कर बाइक से वापस लौट रहे सेवानिवृत्त वन रक्षक की किसी तेज़ रफ्तार गाड़ी की टक्कर लगने ज़ख्मी हुए, आनन-फानन में उन्हें मेडिकल कालेज पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को अपने कब्ज़े में लेते हुए उसका पोस्टमार्टम कराया है।

बताया गया है कि कोतवाली शहर के फर्दापुर निवासी सेवानिवृत्त वन रक्षक 66 वर्षीय सुधीर दीक्षित शहर की बिलग्राम चुंगी पर नया मकान बना कर रह रहे थे। बुधवार की सुबह रोज़ की तरह फर्दापुर ब्रह्मस्थान पूजा करने गए हुए थे। पूजा के बाद बाइक से वापस घर लौट रहे थे। उसी बीच रास्ते में कसरावां के पास एक तेज़ रफ्तार गाड़ी ने उनकी बाइक में ज़ोरदार टक्कर मार दी, जिससे सुधीर दीक्षित बुरी तरह ज़ख्मी हो गए। वहां मौजूद लोगों की मदद से उन्हें आनन-फानन में मेडिकल कालेज पहुंचाया गया, वहां कुछ ही देर बाद उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को अपने कब्ज़े में लेते हुए उसका पोस्टमार्टम कराया है। हादसे की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें -लखनऊ एयरपोर्ट पर प्राइवेट पार्ट में छुपाकर लाया गया 43 लाख रुपये कीमत का सोना बरामद

संबंधित समाचार