बहराइच: भाइयों के बीच कहासुनी के दौरान पिता की मौत, परिजनों ने जताई यह आशंका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। जनपद के अकरौरा गांव निवासी सगे भाइयों में मंगलवार रात को पारिवारिक मामलों को लेकर विवाद हो रहा था। इसी दौरान सगे भाइयों के पिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है परिवार के लोग हार्ट अटैक से मौत की आशंका जाता रहे हैं।

पयागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम अकरौरा निवासी माधव गुप्ता (54) के दो पुत्र सुनील और स्वयं गुप्ता हैं। स्वयं बाहर रहकर नौकरी करता है। जबकि सुनील घर पर रहता है। दीवाली त्योहार को लेकर स्वयं इस समय घर आया है। मंगलवार रात को सगे भाइयों में पारिवारिक विवाद को लेकर झगड़ा होने लगा। पिता माधव घर में सो रहे थे। पुत्रों के विवाद के बीच उन्होंने समझाने का प्रयास किया। इसी दौरान वह जमीन पर गिर गए। 

परिवार के लोग उन्हें सीएचसी ले गए। यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इस पर परिवार के लोग रोने लगे। गांव के लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। प्रभारी निरीक्षक कमल शंकर चतुर्वेदी ने बताया कि वृद्ध सो रहे थे। हृदय गति रुकने से मौत की संभावना है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

ये भी पढ़ें -लखनऊ: डॉयल 112 की महिला कर्मचारियों के प्रदर्शन के बाद योगी सरकार का एक्शन, ADG 112 को हटाया

संबंधित समाचार