लखनऊ : मांगों को लेकर कुलियों ने चारबाग रेलवे स्टेशन पर किया प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी में चारबाग रेलवे स्टेशन पर बुधवार को कुलियों ने विरोध प्रदर्शन किया। कुलियों की मांग है उनको मेडिकल की सुविधा और एक निर्धारित मानदेय दिया जाये। उन्होंने बताया हम लगातर अपनी मांगो को लेकर आवाज उठाते हैं लेकिन हर बार हमे सिर्फ दिलासा ही दिया जाता है। 

कुलियों ने बताया की चारबाग स्टेशन पर प्लेटफॉर्म से लगेज उठाने के लिए पिछले कुछ समय से कुली के साथ इलेक्ट्रिक गाड़ियों का भी प्रयोग हो रहा है। इससे लोग उनका उपयोग करने से बच रहे हैं। उनका कहना है की रेलवे स्टेशन पर इलेक्ट्रिक गाड़ियों का प्रयोग बंद किया जाना चाहिए।

कुलियों की ये हैं प्रमुख मांगे -
- हर कुली को मेडिकल की सुविधा दी जाये
- हर कुली को एक निर्धारित मानदेय दिया जाये 
- जो कुली अब काम करने में सक्षम नहीं हैं उनको एक निर्धारित सहायता राशि दी जाये
- हर साल उनको भी अपना परिश्रमिक शुल्क बढ़ाने की अनुमति दी जाये
- कुलियों को यूनिफार्म का बजट दिया जाये

ये भी पढ़ें -लखनऊ: गुलाब की खुशबू से महकेगा जनेश्वर मिश्र पार्क, एलडीए विकसित कर रहा गुलाब वाटिका

संबंधित समाचार