लखनऊ: गुलाब की खुशबू से महकेगा जनेश्वर मिश्र पार्क, एलडीए विकसित कर रहा गुलाब वाटिका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। गोमती नगर विस्तार स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क में लखनऊ विकास प्राधिकरण 30 एकड़ क्षेत्रफल में राष्ट्रीय स्तर की गुलाब वाटिका विकसित कर रहा है। इस वाटिका में 407 अलग-अलग प्रजातियों के पौधे लगाए हैं। पहले चरण में चार एकड़ में पौधरोपण किया गया है। 

इस वाटिका के विकसित होने से देश भर में गुलाब की इतनी विविधता वाले रोज गार्डेन में उत्तर प्रदेश का नाम प्रमुखता से दर्ज हो जाएगा। सहायक उद्यान अधिकारी कर्ण सिंह ने बताया कि जनेश्वर मिश्र पार्क में विकसित की जा रही इस वाटिका में गुलाब की देसी व विदेशी प्रजातियों के पौधे लगाये गये हैं। जल्द ही इनमें फूल खिलना शुरू हो जाएंगे और जनेश्वर मिश्र पार्क गुलाब की खुशबू से महकेगा।

यह भी पढ़ें:-बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों के खिलाफ योगी सरकार हुई सख्त, अधिकारियों के दिया गया यह बड़ा निर्देश

संबंधित समाचार