वाराणसी : BHU शोध छात्रों का अनशन जारी, उठाई ये मांग
वाराणसी, अमृत विचार। काशी हिंदू विश्वविद्यालय स्थित सेंट्रल ऑफिस पर नॉन नेट फेलोशिप की मांग को लेकर छात्रों का धरना 23वें दिन भी जारी रहा। और यहां पर बैठे शोध छात्रों का छठवाँ दिन क्रमिक अनशन का चल रहा है। बता दे की छात्र अपने मांग पर अड़े हुए हैं। आज शोध छात्रों ने सेंट्रल ऑफिस से शांति मार्च निकाला है।
शोध छात्र कैलाश और अभिषेक सिंह का कहना है कि 23 दिनों के बाद भी कोई भी उच्च अधिकारी हम छात्रों की समस्या जानने नहीं पहुंचा है जबकि हम लोगों का बिल्कुल जायज मांग है। बताते चलें कि काशी हिंदू विश्वविद्यालय में शोध छात्रों ने सिंहद्वार से मार्च निकालकर सेन्ट्रल ऑफिस पहुंचकर घेराव किया था। छात्रों का समूह नॉन नेट फेलोशिप में वृद्धि को लेकर कुलपति को ज्ञापन देने पहुंचा था। लेकिन उन्हें बाहर ही रोक दिया गया। जिसपर छात्रों ने अपनी नाराज़गी जताई।
शोध छात्रों का कहना है कि उनको 8 हजार रुपए नॉन नेट फेलोशिप मिलता है, जिसको बढ़ाकर 25 हजार रुपए तक किया जाए। विरोध दर्ज करा रही एक छात्रा ने कहा कि रिसर्च स्कॉलर की फेलोशिप लगातार बढ़ रही है। लेकिन नॉन नेट फेलोशिप कोई वृद्धि नहीं हो रही है। एक छात्र ने बताया कि हमारी मांग हैं कि हमारे नॉन नेट फेलोशिप में वृद्धि किया जाये । विश्वविद्यालय द्वारा 2006 से सिर्फ 8 हजार रूपए ही दिए जा रहे हैं। अन्य विश्वविद्यालय ने अपने नॉन नेट फेलोशिप में वृद्धि कर दिया गया है। लेकिन बीएचयू में वृद्धि नहीं किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें -लखनऊ : मांगों को लेकर कुलियों ने चारबाग रेलवे स्टेशन पर किया प्रदर्शन
