बलिया: अवैध रूप से लाखों रुपये के पटाखा डंप करने वाला कारोबारी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बलिया। बलिया जिले के नगरा क्षेत्र में पुलिस ने बुधवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके पास से अवैध रूप से रखे गये करीब 40 लाख रुपये मूल्य के पटाखे बरामद किये। पुलिस अधीक्षक एस. आनंद ने बताया कि नगरा थाने की पुलिस और स्वाट टीम ने बुधवार को नगरा कस्बे के कुजड़ा मुहल्ला के रहने वाले सागर बरनवाल को गिरफ्तार किया। 

इसके साथ ही उसके कब्जे से 68 अदद बड़े डिब्बों में रखे करीब 40 लाख रुपये मूल्य के पटाखे बरामद किये। उन्होंने बताया कि बरामद पटाखों का वजन करीब 12 क्विंटल है। सागर बरनवाल रसड़ा कस्बे का व्यापारी है तथा उसने नगरा कस्बे में अवैध रूप से पटाखों का भंडारण किया था। 

यह भी पढ़ें:-बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों के खिलाफ योगी सरकार हुई सख्त, अधिकारियों के दिया गया यह बड़ा निर्देश

संबंधित समाचार