बहराइच: चार पहिया वाहन से पुलिस ने उतरवाई ब्लैक फिल्म, वसूला 1.56 लाख रुपए का जुर्माना
बहराइच, अमृत विचार। पुलिस की ओर से जिले में यातायात मान चलाया जा रहा है। यातायात माह के तहत बुधवार को एक चार पहिया वाहन से ब्लैक फिल्म उतरवाई गई, जबकि दो पहिया वाहन से प्रेशर हर को निकलवाया गया। पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा के निर्देशन में व अधीक्षक नगर/यातायात के नोडल के पर्यवेक्षण में बुधवार को पुलिस द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया।
एसपी सिटी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि यातायात पुलिस द्वारा आम जनमानस को यातायात नियमों के प्रति जागरुक करते हुए विभिन्न स्थानों पर होर्डिंग/बैनर लगवाये गये। लोगों को गोष्ठियाँ आयोजित कर यातायात नियमों के प्रति जागरुक किया गया।
शीत ऋतु में ट्रैक्टर-ट्रालियों से घटित होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाये जाने हेतु ट्रैक्टर-ट्रालियों पर रेट्रो-रिफ्लेक्टिव टेप चिपकाया। रात्रि में भारी वाहनो के सड़क किनारे खड़े होने से घटित होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाये जाने के लिए हाइवे किनारे खड़े वाहनों को हटवाया गया।
यातायात नियमों का उल्लंघन कर वाहन संचालन करने वाले 129 वाहनों से कुल 156500 रूपये के जुर्माना की वसूली हुई। एसपी प्रशांत वर्मा ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक यातायात मनोज कुमार ने चारपहिया वाहन से ब्लैक फिल्म उतरवाया। ध्वनि प्रदूषण मानकों का उल्लंघन करने पर 1 दोपहिया वाहन से प्रेशरहार्न निकलवाया गया।
