उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल कोरोना संक्रमित
देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचन्द अग्रवाल कोरोना संक्रमित पाये गये हैं। रविवार को प्रेमचंद्र अग्रवाल ने स्वयं सोशल मीडिया के माध्यम से बताया कि आज मैंने देहरादून स्थित अपने शासकीय आवास पर कोविड-19 की जांच कराई जिसमें रिपोर्ट में मै पॉजिटिव पाया गया हूं। उन्होंने लिखा, “मेरे संपर्क में जो भी लोग आए हैं वह …
देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचन्द अग्रवाल कोरोना संक्रमित पाये गये हैं। रविवार को प्रेमचंद्र अग्रवाल ने स्वयं सोशल मीडिया के माध्यम से बताया कि आज मैंने देहरादून स्थित अपने शासकीय आवास पर कोविड-19 की जांच कराई जिसमें रिपोर्ट में मै पॉजिटिव पाया गया हूं।
उन्होंने लिखा, “मेरे संपर्क में जो भी लोग आए हैं वह कृपया स्वयं आइसोलेट कर ले। कृपया सावधानी बरतें स्वयं भी सुरक्षित रहें और अपने संपर्क में आने वाले लोगों को भी सुरक्षित रखें । मैं पूर्णता स्वस्थ हूं।”
उल्लेखनीय है कि बुधवार से विधानसभा का मानसून सत्र आहूत होना है, जबकि आज कार्य मन्त्रणा समिति और विधान मंडल दल की बैठक आयोजित की जा रही हैं। उससे लगभग एक घण्टे पहले प्रेमचन्द अग्रवाल के संक्रमित होने की रिपोर्ट आ गई।
