बरेली: लेखपाल पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश, परमीशन लेटर मांगने पर बौखलाया खनन माफिया
बरेली, अमृत विचार। सीबीगंज थाना क्षेत्र से अवैध खनन माफियाओं की दंबगई का मामला सामने आया है। जहां अवैध खनन की सूचना पर पहुंची हलका लेखपाल पर माफिया ने ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास किया है।
इस दौरान महिला लेखपाल ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई और घटना से जिला खनन अधिकारी को अवगत कराया। वहीं मौके पर पुलिस के पहुंचने से पहले ही खनन माफिया अपने टैक्टर-ट्राली लेकर फरार हो गए।
दरअसल, सीबीगंज थाना क्षेत्र में परधौली गांव में खनन माफिया जेसीबी से खेत में अवैध रूप से मिट्टी उठाकर उसका खनन कर रहे हैं। जिसका पड़ोस के खेत वाले विरोध कर रहे हैं। इसकी शिकायत पड़ोसी खेत वालों ने हलका लेखपाल रिचा सिंह से की। सूचना मिलते ही लेखपाल मौके पर पहुंची, जिन्होंने खनन की परमिशन के दस्तावेज मांगे। लेकिन दस्तावेज न देने पर उन्होंने कार्रवाई करने की बात कही तो खनन माफिया ने उन पर टैक्टर चढ़ाने का प्रयास किया।
इस दौरान लेखपाल ने किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाई। साथ ही घटना की सूचना जिला खनन अधिकारी लालता प्रसाद को दी। उन्होंने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तब तक खनन माफिया वहां से फरार हो गए। उधर किला थाना क्षेत्र में रोठा गांव के खनन माफिया सीबीगंज थाना किला और इज्जतनगर के मिनी बाईपास क्षेत्र में बिना परमीशन बेखौफ होकर मिट्टी भरकर ट्रैक्टर-ट्राली दौड़ा रहे हैं।
नीली-पीली पन्नियों से ढकी एक दर्जन ट्रैक्टर-ट्राली धड़ल्ले से हाईवे पर दौड़ रही हैं। लेकिन जिला खनन अधिकारी से लेकर ट्रैफिक पुलिस और तीनों थानों की पुलिस को खनन माफिया से कोई सरोकार नहीं है। लगातार हो रहे अवैध खनन और सड़कों पर दौड़ रही ट्रैक्टर ट्रालियों की शिकायत रजा कॉलोनी और नवदिया गांव के लोगो ने किला इंस्पेक्टर हरेन्द्र मलिक से की।
लेकिन उन्होंने मौके पर चौकी इंचार्ज सौरभ कुमार को भेजा, हालांकि इस दौरान पुलिस आने की सूचना खनन माफियाओं तक पहले ही पहुंच गई और वह मिट्टी से भरी ट्रैक्टर ट्रालियों को वापस गांव की तरफ ले गए। खनन माफिया सीबीगंज और किला थाना क्षेत्र के रोठा गांव से मिट्टी का अवैध खनन कर धड़ल्ले से कर रहे हैं।
इन रास्तों से होकर निकलती है मिट्टी की ट्रालीयां
हाईवे तक रोठा गांव के मिट्टी से भरे ट्रैक्टर सीबीगंज थाना क्षेत्र गांव के महमूदापुर और भगवंतापुर गांव से होते हुए किला थाने के नवदिया और रजा कॉलोनी होते हुए मिनी बाईपास तिराहे पर आते हैं। इसके बाद किस थाना क्षेत्र में मिट्टी डालनी होती है उस तरफ ट्राली को मोड़ देते हैं।
अवैध खनन की टैक्टर ट्राली की चपेट आते आते बचा बच्चा किला के गांव नवदिया में साईकिल से अपने घर लौट रहा एक बच्चा खनन की एक टैक्टर ट्राली की चपेट मे आते बाल बाल बच गया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण अक्रोशित हो गए और जमकर हंगामा काटा । ग्रामीणों का कहना है कि अवैध खनन की टैक्टर ट्रालियो को अपने गांव से किसी भी हालत में नहीं गुजरने देंगे ।
मिनी बाइपास पर गुर्गों की तैनाती मिनी बाईपास पर लगने वाले जूस के ठेलो के पास माफिओ के गुर्गों बैठे रहते हैं,और पुलिस या खनन आधिकारी के इस क्षेत्र में आने जाने की जानकारी उन तक पहुच जाती हैं। खनन माफिया नन्हे इनका सरगना है।
खनन माफिओ के खिलाफ़ अभियान चलाए जा रहे। अगर किला में भी अवैध खनन की टैक्टर ट्राली चल रही हैं तो उन पर भी कार्यवाही की जाएगी।
-लालता प्रसाद, जिला खनन अधिकारी
ये भी पढ़ें - बरेली: घर में घुसकर महिला से की छेड़छाड़, रिपोर्ट दर्ज
