Kanpur News: अब मदरसों की निगरानी आईसीसीसी कक्ष से, स्मार्ट सिटी ऑफिस से रखी जाएगी नजर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में अब मदरसों की निगरानी आईसीसीसी कक्ष से होगी।

कानपुर में अब मदरसों की निगरानी आईसीसीसी कक्ष से होगी। क्लासरूम, कॉरिडोर, प्रवेश और निकास द्वार पर कैमरे लगाकर कक्ष से इंट्रीग्रेट होंगे।

कानपुर, [अभिषेक वर्मा]। शहर में संचालित हो रहे मदरसों की हर गतिविधि पर अब कैमरों से नजर रखी जाएगी। क्लासरूम, कॉरिडोर, प्रवेश और निकास द्वार पर कैमरे लगाकर इसे स्मार्ट सिटी के आईसीसीसी व आईटीएमएस कक्ष से जोड़ा जाएगा। जहां से चप्पे-चप्पे की निगरानी होगी। सेफ सिटी परियोजना के तहत प्रथम चरण में शहर के 24 मदरसों में 226 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसकी सूची भी तैयार कर ली गई है।

सेफ सिटी परियोजना के तहत पिछले दिनों मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बैठक हुई थी। इसमें शहर में संचालित मदरसों में सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से लगाने के निर्देश दिए गए थे। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने बताया कि इसके तहत शहर में संचालित हो रहे मदरसों की सूची तैयार कर ली गई है।

मदरसों के क्लासरूम, कॉरिडोर, प्रवेश और निकास द्वार के साथ ही मदरसे तक जाने वाले मार्ग पर भी कैमरा लगाया जाना है।  इन कैमरों को नगर निगम में बने स्मार्ट सिटी के आईसीसीसी (इंटीग्रेटेड कॉमन कमांड सेंटर) व आईटीएमएस कक्ष से जोड़ा जाएगा। जहां से मदरसे में होने वाली हर गतिविधि पर नजह रखी जाएगी।
 
गृहविभाग ने भी मांगी जानकारी

मदरसों में कैमरों की जगहों का चिह्नांकन कर इसकी सूची गृहविभाग और नगर विकास विभाग ने भी मांगी है जिसे शहर के अधिकारियों ने भेज भी दिया है। इसके साथ ही कैमरों को इंट्रीग्रेशन करने के लिए नगर आयुक्त शिवशरणप्पा जीएन को भी पत्र लिखा गया है। 

अन्य शिक्षण संस्थानों में भी लगेंगे कैमरे

सीएम योगी आदित्यनाथ ने पिछले दिनों समीक्षा बैठक कर मदरसों के साथ ही माध्यमिक शिक्षा विभाग, उच्चा शिक्षा विभाग, प्राविधिक शिक्षा विभाग आदि के माध्यम से संचालित हो रहे सभी सरकारी और प्राइवेट विद्यालयों कॉलेजों, विश्वविद्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों में भी सीसीटीवी कैमरों को लगाने के भी निर्देश दिए हैं।

कानपुर नगर के ये 24 मदरसे चिह्नित

मदरसा इरशादिया हयातुल इस्लाम तलाक महल, मदरसा इरशादिया निस्वा स्कूल तलाक महल, दरक्शा निस्वा स्कूल मखनिया बाजार, जियाउल उलूम कुली बाजार, जियाउल इस्लाम पटकापुर, सिद्दीकिया जिआउल इस्लाम पटकापुर, मदरसा इस्लामिक गर्ल्स स्कूल इफ्तिखाराबाद, अहसानुल मदारिस कदीम नई सड़क, मदरसा कौमी दानिस गाह निस्वां स्कूल कुली बाजार, तालिमुल कुरान रहमानियां शुतरखाना, तालिमुल कुरान रहमानियां निस्वां शुतरखाना, मदरसा इस्लामियां घाटमपुर, मदरसा अलजामेतुल अरबिया गौसिया कादरिया शकूरिया बिल्हौर, मदरसा इस्लामियां निस्वां घाटमपुर, मदरसा अंसार जू.हा. स्कूल निस्वां इफ्तिखाराबाद, मदरसा मदारुल उलूम मदीनतुल औलिया माकनपुर, मदरसा फारुकिया पुराना कानपुर, मदरसा जामिया शकूरिया निस्वां बिल्हौर, मदरसा मखदूमिया सिराजुल उलूम गौशिया अशर्फिया हीरामन का पुरवा, मदरसा जिया-ए-मुस्तफा फहीमाबाद, मदरसा जियाऊल इस्लाम मकबरा ग्वालटोली।

ये भी पढ़ें- Kanpur News: दरोगा के खिलाफ पत्र वायरल, वसूली और अवैध संबंध समेत कई आरोप लगे, जांच जारी

 

संबंधित समाचार