अमेठी : भड़काऊ भाषण मामले में दो जिलों की पुलिस उलझी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जायस/ अमेठी, अमृत विचार। कोतवाली जायस क्षेत्र निवासी एक युवक ने बीते कुछ दिनों पहले अयोध्या के हनुमानगढ़ी अखाड़ा के अध्यक्ष महंत राजू दास को जूते मारने वाले को 11 हजार रुपये नगद देने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होते होते ही दोनो जिलों की पुलिस हरकत में आई लेकिन आखिरी में जब मुकदमा लिखने की बारी आई तो भाषण देने का स्थान जिला रायबरेली में पुष्टि हुई। हालांकि अभी पुलिस ने केस दर्ज न कर सिर्फ जांच में जुटी है।

जायस कोतवाली क्षेत्र के बहादुरपुर निवासी सपा छात्र संघ के नेता विनोद मौर्या पुत्र राजाराम ने अयोध्या में हनुमानगढ़ी अखाड़ा के अध्यक्ष महंत राजू दास पर वीडियो के माध्यम से टिप्पड़ी करते हुए कहा था कि मेरा पर्सनल यह कहना है कि रायबरेली की पावन धरती से ऐलान करता हुं कि जो महंत राजू दास को लेकिन महंत कहना गलत है फिर भी इन्हें जो जूतों से मरेगा उसे मैं अपनी जेब खर्च से 11 हजार रुपए इनाम दूंगा, और मेरे सामने अगर दिख गया तो मैं उसे 151 जूते खुद मारूंगा। वह सबसे बड़ा आतंकवादी है जो दंगे को भड़का रहा है, वह किसी आतंकवादी से कम नहीं है। आतंकवादी के साथ देशद्रोही व गद्दार भी है। जो युवावों को हिन्दू राष्ट्र के नाम पर भड़का रहा है। 

आरक्षण, हक और अधिकार समानता और समता की बात करने पर इमके मुंह पर ताले लग जाते है। ऐसे धर्मांतरों को जहां मिले वहां चार जूतों से स्वागत करना चाहिए। वीडियो वायरल होते ही अमेठी और रायबरेली की पुलिस हरकत में आई लेकिन दो जिलों की खींचातानी में कार्यवाही नहीं हो पाई। वहीं रायबरेली पुलिस भाषण देने व वायरल वीडियो के युवक की पहचान में जुटी है तो अमेठी की जायस पुलिस ने रिपोर्ट लगाकर भेज दी है कि भाषण देने वाली जगह रायबरेली जिले की है। इस तरह से पुलिसिया कार्यवाही से आमजनमानस में आक्रोश है। वहीं हिन्दू सनातनी में भारी आक्रोश व्याप्त है।

ये भी पढ़ें -UP news : रामलला और हनुमंत लला के दर्शन के बाद शुरू हुई योगी कैबिनेट की बैठक - Video

संबंधित समाचार