मुरादाबाद : बनारस टीम बनी हैंडबॉल चैंपियन, मेरठ को 34-31 से हराया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेरठ को हराकर बनारस बना राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता का चैंपियन

मुरादाबाद ,अमृत विचार। नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में गुरुवार को खिताबी मुकाबला खेला गया। जिसमें बनारस टीम जीत दर्ज कर हैंडबॉल चैंपियन बनी। प्रतियोगिता का फाइनल मैच मेरठ और बनारस मंडल के बीच खेला गया।

पहले हाफ में दोनों ही टीमों ने एक दूसरे को कड़ी टक्कर दी। लेकिन हाफ टाइम खत्म होने तक बनारस ने मेरठ पर 16-15 की बढ़त बना ली। हाफ टाइम के बाद मैदान पर उतरी दोनों टीमों ने एक दूसरे के खिलाफ आक्रमण तेज कर दिया। लेकिन आखिर में बनारस ने मेरठ को 34-31 से हराकर खिताबी ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाया।

इस दौरान जिला क्रीड़ा अधिकारी प्रेम कुमार, जिला ओलंपिक संघ के सचिव डॉ अजय पाठक, सचिन विश्नोई, अंकित, नेहा, निशान, पायल आदि मौजूद रही।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : बुर्जुग किन्नरों के लिए सरकार बनाएगी गरिमा गृह, ट्रांसजेंडर कार्ड भी किए जाएंगे जारी

संबंधित समाचार