रुद्रपुर: शादी हुए पांच माह ही बीते थे और ....

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। रंपुरा बस्ती की रहने वाली एक नवविवाहिता ने ससुरालियों पर दहेज की खातिर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। आरोप था कि शादी के पांच बाद ही ससुराली बाइक, सोने की अंगूठी और दो लाख रुपये की डिमांड करने लगे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार रंपुरा बस्ती निवासी धनवती ने बताया कि उसका विवाह पांच माह पहले धर्मपाल प्रीत विहार फाजलपुर महरौला के साथ हुआ था। विवाह के दौरान मायके वालों ने सामर्थ्य के अनुसार दान दहेज भी दिया था। अगर शादी होने के एक माह बाद ही पति धर्मपाल, सास शांति, ससुर बालकटर, ननद कंचन, ममता व कमलेश बात-बात पर कम दहेज लाने का ताना मारने लगे और बेवजह बातों पर बेरहमी से पीटने लगे।

कई बार परिवार को बसाने का प्रयास किया। मगर ससुराल वाले लगातार सोने की अंगूठी, बाइक और दो लाख रुपये नगद लाने का दबाव बनाते रहे और शारीरिक एवं मानसिक यातना देते रहे। जिससे तंग आकर वह अपने मायके आकर रहने लगी और खुद की जीविका चलाने की कोशिश की। बावजूद ससुराली उसे लेने घर तक नहीं आए और बार-बार फोन पर दहेज नहीं देने पर पति की दूसरी शादी करने की धमकी देते रहे। जिससे तंग आकर पीड़िता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

संबंधित समाचार