सुलतानपुर: अधिवक्ता के घर 10 लाख रुपए के जेवरात चोरी, हड़कंप
लंभुआ, सुलतानपुर। तहसील के पूर्व बार सचिव के घर को बुधवार की देर रात चोरों ने निशाना बनाते हुए लाखों के जेवरात एवं अन्य घरेलू सामान पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने घटना की जांच शुरू की। लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के अटल नगर वार्ड निवासी बार एसोसिएशन लंभुआ के पूर्व सचिव प्रदीप चतुर्वेदी के घर के ऊपरी तल पर स्थित पुत्र वधू के कमरे में अलमारी, बक्सा तथा अन्य घरेलू सामान रखे थे।
बुधवार की देर रात चोर ऊपरी मंजिल पर स्थित कमरे का ताला तोड़कर आलमारी में रखा लाखों का जेवरात, सोने का हार, मंगलसूत्र, कंगन, अंगूठी, छागल, पायल समेत 10 लाख रुपए की लागत के जेवरात तथा अन्य घरेलू सामान चोर चुरा ले गए। सुबह जब घर वाले उठे तो देखें कि कमरे का सामान बिखरा पड़ा है। पुलिस को तत्काल सूचना दी गई। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू की।
यह भी पढ़ें: सिराथू रेलवे स्टेशन पर दबंगों ने यात्रियों से की मारपीट, कई घायल
