फतेहपुर : महिला का हाथ और सिर कटा शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर, अमृत विचार। जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में एक नहर पुल के समीप महिला का शव बरामद हुआ है। महिला के शव पर हाथ और सिर नहीं है। शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

कल्यानपुर थाना क्षेत्र के कोरसम नहर पुल के समीप एक महिला का शव मिला है। महिला की अब तक पहचान नही हो पा रही है। अंदेशा जताया जा रहा है कि महिला की धारदार हथियार से काटकर हत्या की गई है। पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच कर पड़ताल में जुटे है। लोगों में चर्चा है कि दूसरी जगह हत्या कर शव यहां फेंका गया है।

ये भी पढ़ें -बरेलीः पांच रुपये का रजिस्ट्रेशन करते ही खाते से उड़े 99 हजार 900 रुपये, राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल का हेल्पलाइन नंबर भी हेल्पलेस

संबंधित समाचार