यश कुमार की फिल्म डीएफओ का फर्स्ट लुक रिलीज, अभिनेता बोले-- मैं खुद को लकी मानता हूं कि मुझे...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के जानेमाने अभिनेता यश कुमार की आने वाली फिल्म डीएफओ का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। फिल्म डीएफओ में यश कुमार एक पुलिस अधिकारी की भूमिका में नजर आने वाले हैं, जो फिल्म के फर्स्ट लुक में भी देखने को मिल रहा है। इस फिल्म के निर्माता वेणुगोपाल के ठक्कर, अमित गुप्ता और अखिलेश सिंह हैं। फिल्म के लेखक -निर्देशक अजय सिंह है और सह निर्माता विक्की यादव है।

वहीं फिल्म के फर्स्ट लुक को लेकर यश कुमार ने कहा कि डीएफओ एक बेहतरीन फिल्म होने वाली है। इसके लिए मैंने खूब तैयारी भी की थी। फिल्म की कहानी दर्शकों को रोमांच की ऊंचाइयों पर लेकर जाएगी। मैं खुद को लकी मानता हूं कि मुझे ऐसी स्क्रिप्ट के साथ काम करने का मौका मिला है। यह फिल्म अपने बिहार की माटी की है और इससे बिहार के लोग कनेक्ट कर पाएंगे। फिल्म में बहुत कुछ ऐसा है जो दर्शकों के बीच उत्सुकता पैदा करेगी, लेकिन अभी उसे पर से पर्दा हटाना उचित नहीं होगा। लेकिन इतना जरूर कहूंगा कि फिल्म डीएफओ हर किसी को देखना चाहिए।

https://www.instagram.com/p/CzbX78ERxfT/

भोजपुरी सिनेमा के इतिहास में ऐसी फिल्में एक ट्रेंड सेट करती हैं। मुझे भरोसा है कि हमारे दर्शकों को हमारी फिल्म पसंद आएगी और वह इसे खूब प्यार और आशीर्वाद देंगे। कैप्टन वीडियो प्राइवेट लिमिटेड प्रस्तुत और प्रोवाइड प्रोडक्शन की फिल्म डीएफओ के संगीतकार साजन मिश्रा हैं। फिल्म के गीतकार शेखर मधुर और धर्म हिंदुस्तानी हैं। 

ये भी पढ़ें : राजकुमार राव-Janhvi Kapoor की फिल्म 'Mr. And Mrs. Mahi' की रिलीज डेट आई सामने, जानिए कब देगी सिनेमाघरों में दस्तक

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात