आगरा में पत्नी की हत्या कर युवक फरार, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा, अमृत विचार। धनतेरस के दिन एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पति-पत्नी में हुए झगड़े के बाद उसने पत्नी की हत्या कर दी। इंद्रा नगर के रहने वाले हेमंत ने पत्नी को बुरी तरह पीटा और फिर हत्या कर फरार हो गया। पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर आरोपी की तलाश कर रही है। मिली जानकारी अनुसार हेमंत की पहली पत्नी की मौत हो चुकी है, जिसके बाद चित्रा से उसने दूसरी शादी की थी। 

बताया जा रहा है कि कुछ समय से पति-पत्नी में विवाद चल रहा था। जिसकी जानकारी पुलिस को भी दी गई थी। पुलिस ने दोनों में समझौता भी करवाया था। पुलिस के अनुसार मृतका के गले में फंदा पड़ा हुआ है,पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।   

ये भी पढ़ें -इटावा सफारी में शेरनी जेनिफर की मौत, कई दिनों से थी बीमार

संबंधित समाचार