देहरादून: 7 जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का Yellow Alert

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। उत्तराखंड में आज अचानक मौसम बदल गया है। पहाड़ से मैदान तक सूर्य देव बादलों के आगोश में रहे। मौसम विभाग की ओर से सात जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया गया है। ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश होने से मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ सकती है।

बर्फबारी से केदारनाथ में माइनस आठ डिग्री तापमान पहुंच गया है। निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक आज उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, देहरादून, टिहरी में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है। वहीं, अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी भी हो सकती है।

इधर यमुनोत्री धाम सहित आसपास के इलाकों में बर्फबारी हुई। वहीं गंगोत्री धाम में भागीरथी (गंगा) नदी का जल और नलों का पानी जमने लग गया है। रात का तापमान माइनस 6 से 7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है। सुबह और शाम को हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। इधर हल्द्वानी सहित पहाड़ी इलाकों में दिन भर बादल छाए रहे और लोगों के गर्म कपड़े बाहर निकल आए।

संबंधित समाचार