गरमपानी: हाइवे पर बच गई छह यात्रियों की जिंदगियां

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गरमपानी, अमृत विचार। दिल्ली से बिंता (द्वाराहाट) जा रहा मैक्स वाहन असंतुलित होकर हाईवे किनारे खड़ी कार से टकरा गया। यात्रियों से भरा वाहन हाईवे पर पलटने से बाल बाल बाल बच गया गनीमत रही कि यात्री व चालक सुरक्षित रहे और बड़ा हादसा टल गया। चौकी पुलिस खैरना के जवानों ने यातायात सुचारु कराया। इधर चमड़ियां क्षेत्र में भी कार बंद दुकान में जा घुसी।
 
हाईवे पर गरमपानी क्षेत्र में बड़ा हादसा टल गया। बिंता (द्वाराहाट) निवासी महेंद्र सिंह मैक्स वाहन यूके 20 टीए 0048 में बीते शाम दिल्ली से छह यात्रियों को लेकर द्वाराहाट की ओर रवाना हुआ। महेंद्र अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर गरमपानी क्षेत्र में पहुंचा ही था कि एकाएक वह वाहन पर नियंत्रण को बैठा।
 
नतीजतन वाहन असंतुलित होकर हाईवे किनारे पार्किंग क्षेत्र में खड़े केएमवीएन के प्रबंधक पारस सत्यवली के वाहन से जा टकराया। दुर्घटना में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। मैक्स वाहन पलटने से बच गया। दुर्घटना से यात्रियों में चीख पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। दुर्घटना से हाईवे पर यातायात भी प्रभावित हो गया। चौकी पुलिस खैरना के राजेंद्र सती व जगदीश धामी ने आवाजाही सुचारु कराई। इधर चमड़ियां क्षेत्र में भी कार असंतुलित होकर दुकान में जा घुसी। कार सवार व दुकानदार सभी सुरक्षित रहे।

संबंधित समाचार