हल्द्वानी: यहां चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा पुलिस ने पकड़ा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर ईको टाउन फेस 03 डहरिया में बीती रात छापा मारा गया। जहां 04 महिलाएं जबकि एक नेपाली मूल की महिला मौके पर मिलीं और एक अन्य महिला पुरुष ग्राहक के साथ आपत्तिजनक स्थिति में मिली।

पूछताछ के दौरान अभियुक्ता द्वारा बताया गया कि ईको टाउन फेस 03 डहरिया में लीला कटियार का घर जिसे अभियुक्ता पूजा सिंह द्वारा आठ हजार रुपए प्रति माह के हिसाब से किराये में लिया गया था। जिसमें उसके द्वारा यहां यह धंधा चल रहा था।

पुलिस ने मुख्य आरोपी पूजा सिंह व अभियुक्त गौरव कुमार को धारा 3/4/5/6 अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम में गिरफ्तार कर लिया जबकि महिला पीड़ितों को काउंसलिंग कराने के पश्चात उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

वहीं मकान मालिक लीला द्वारा किराएदार का सत्यापन न किराए जाने पर 83 पुलिस एक्ट के अंतर्गत पांच हजार का नगद चालान किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी : पूजा सिंह पत्नी अर्जुन सिंह निवासी ग्राम मालखेती ग्राम वि.स. गोदावरी वार्ड नंबर 10 जिला कैलाली नेपाल हाल निवासी फेज-03 ईको टाउन डहरिया टी.पी. नगर हल्द्वानी , गौरव कुमार पुत्र नरेश कुमार निवासी ग्राम ताजपुर पी/ओ किरमचा मिलक रामपुर यूपी हाल निवासी कत्या फैक्ट्री रामपुर रोड हल्द्वानी । पुलिस टीम में क्षेत्राधिकारी ऑप्स नैनीताल नितिन लोहनी, उपनिरीक्षक दीपा भट्ट, प्रभारी एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल मौजूद रहे।

संबंधित समाचार