बरेली: दिल्ली की ट्रेनों में आठ दिन तक पार्सल बुकिंग पर रोक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार : त्योहार के चलते ट्रेनों और स्टेशनों पर भीड़ बढ़ गई है। ऐसे में सुरक्षा के लिहाज से दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में पार्सल की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। वहीं शुक्रवार को आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक मनोज यादव व जीआरपी प्रभारी निरीक्षक अजीत प्रताप सिंह ने चेकिंग की।

बम निरोधक दस्ते के साथ सर्क्युलेटिंग एरिया, पार्सल कार्यालय, आरक्षण कार्यालय, वेटिंग हॉल, शौचालय, ट्रेनों आदि को चेक किया। रेल प्रशासन की तरफ से जानकारी दी गई कि दीपावली और छठ पूजा पर सुरक्षा के चलते दिल्ली मंडल के नई दिल्ली, दिल्ली जंक्शन, हजरत निजामुद्दीन, आनंद विहार और दिल्ली सराय रोहिल्ला स्टेशनों पर शनिवार से 18 नवंबर तक पार्सल सेवाओं पर रोक लगाई गई है। लिहाजा दिल्ली आने-जाने वाली ट्रेनों में पार्सल की बुकिंग नहीं हो पायेगी।

ये भी पढ़ें - बरेली: लाल सड़न रोग से गन्ना किसानों को नुकसान, चीनी मिलों ने भी खड़े किए हाथ

संबंधित समाचार