Diwali 2023: दीपावली पर पटाखे जलातें समय इन बातों का जरूर रखें ध्यान, शुभ होगा आपका त्यौहार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में दीपावाली के त्यौहार पर बड़े ही सावधानी से पटाखे छुड़ाए।

कानपुर में दीपावाली के त्यौहार पर बड़े ही सावधानी से पटाखे छुड़ाए। पटाखे छुड़ाने में सावधानी जरूर अपनाएं।

कानपुर, अमृत विचार। दीपावली का त्यौहार रविवार को बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दिन लोग नए कपड़े पहनकर घरों में गणेश-लक्ष्मी की पूजा करते है। इसके बाद लोग पटाखे छुड़ाते है। इस दौरान पटाखे से आग लगने से कई बार हादसे हो जाते है। इसमें कई लोगों की आग से जलने से मौत भी हो जाती है। पटाखे बहुत ही सावधानी के साथ छुड़ाने चाहिए।

मनमानी नहीं करें, पटाखे चलाने में बरतें सावधानी
 
- फुलझड़ी या बड़ी मोमबत्ती से ही पटाखों में आग लगाएं। 
- पटाखे चलाते समय ढीले-ढाले कपड़े न पहनें। 
- रेशमी या सिल्क के कपड़ों की जगह सूती कपड़े पहनें।
- पटाखे चलाते समय आंखों पर चश्मा लगाना बेहतर होगा।
- बच्चों को कभी भी अकेले में पटाखे नहीं चलाने नहीं दें।
- घर के भीतर, मटके या कांच की बोतल में पटाखे न चलाएं
- अगर आप कहीं पटाखे से जल जाएं तो तुरंत पानी से अच्छी तरह जले हुए अंग को धोएं।
- भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में पटाखे नहीं चलाएं। 
- पटाखा चलाते समय पास में एक बाल्टी पानी जरूर रखें।

ये भी पढ़ें- Diwali 2023: आग लगने पर क्या करें, कैसे बचाएं अपनी और दूसरों की जान, अपनाएं ये 8 टिप्स

संबंधित समाचार