कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर युवक ने मचाया हड़कंप, खुद का चाकू से काटा गला और रेलवे ट्रैक पर बैठ गया....

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर युवक ने मचाया हड़कंप।

कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर युवक ने हड़कंप मचाया। युवक ने चाकू से अपना गला काट लिया और लहूलुहान हालत में रेलवे ट्रैक पर कूदकर जान देने का प्रयास किया।

कानपुर, अमृत विचार। कानपुर सेंट्रल स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर पांच पर उस समय हड़कंप मच गया जब प्लेटफार्म पर खड़े एक युवक ने चाकू से अपना गला काट लिया और लहूलुहान हालत में रेलवे ट्रैक पर कूदकर जान देने का प्रयास किया। जीआरपी और आरपीएफ ने उसे किसी तरह ट्रैक से उठाकर गंभीर हालत में उर्सला अस्पताल पहुंचाया।

आरपीएफ के अनुसार बिहार के अररिया के मंदहा निवासी पीड़ित शानू ने बताया कि उसके ममेरे भाई सनाउल ने उसे नौकरी दिलाने के बहाने कानपुर बुलाया था। कई दिन तक आरोपी उसे नौकरी का झांसा देता रहा। धोखे से उसके रुपये और सामान भी हड़प लिया। इससे आहत होकर कानपुर सेंट्रल स्टेशन के प्लेटफार्म पांच पर शुक्रवार शाम करीब चार बजे वह पहुंचा और चाकू से अपना गला काट लिया।

फिर लहूलुहान हालत में रेलवे ट्रैक पर कूद गया। इससे वहां मौजूद यात्रियों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची आरपीएफ व जीआरपी ने उसे ट्रैक से उठाकर अस्पताल भेजा। बताया कि शानू ने कई बार रेलवे ट्रैक पर कूदने का प्रयास किया जिसे हाथ-पैर बांध कर काबू किया गया। जीआरपी मुख्य आरक्षी मो शादाब ने बताया कि उसे नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगा गया, इससे आहत होकर उसने कदम उठाया।

ये भी पढ़ें- UP: जब सब मनाएंगे दीपावली... तब कुशाग्र के परिजनों के दिलों में छाएगा अंधेरा, परिवार वाले बार-बार पूछ रहे एक ही सवाल

संबंधित समाचार