आईपीएल 2020 : शॉर्ट रन विवाद में अंपायरिंग पर फूटा प्रीति जिंटा का गुस्सा
दुबई। आईपीएल-13 में रविवार को खेले गए दिल्ली कैपिटल्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच मैच में अंपायरिंग को लेकर विवाद हो गया और इस पर पंजाब टीम की मालकिन प्रीति जिंटा का गुस्सा फूट पड़ा । 158 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही पंजाब की पारी के 19वें ओवर के दौरान मयंक अग्रवाल …
दुबई। आईपीएल-13 में रविवार को खेले गए दिल्ली कैपिटल्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच मैच में अंपायरिंग को लेकर विवाद हो गया और इस पर पंजाब टीम की मालकिन प्रीति जिंटा का गुस्सा फूट पड़ा ।
158 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही पंजाब की पारी के 19वें ओवर के दौरान मयंक अग्रवाल और क्रिस जोर्डन बल्लेबाजी कर रहे थे। इसी ओवर में जोर्डन द्वारा लिए गए रन को शॉर्ट रन दे दिया लेकिन रिप्ले में देखा गया तो जोर्डन का बल्ला पूरी तरह से क्रीज के पार था। इस पर प्रीति ने ट्वीट कर भड़ास निकाली।
अभिनेत्री ने लिखा, “मैंने इस महमारी के दौरान पूरे जोश के साथ यहां तक का सफर किया, छह दिन क्वारंटीन रही और पांच कोविड टेस्ट कराए वो भी मुस्कुराते हुए, लेकिन वो एक शॉर्ट रन ने मुझे काफी दर्द दिया। अगर तकनीक का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता तो इसका फायदा क्या है? यह समय है जब बीसीसीआई को नए नियम लाने चाहिए। यह हर साल नहीं हो सकता।”
प्रीति ने एक और ट्वीट में लिखा, “मैं हार-जीत को विनम्रता से स्वीकार करने में विश्वास रखती हूं और खेल भावना को भी मानती हूं, लेकिन खेल को सुधार करने के लिए नीति में बदलाव करने की मांग करना भी जरूरी है। जो हुआ वो हो चुका और आगे बढ़ना जरूरी है। इसलिए मैं आगे बढ़ रही हूं और हमेशा की तरह सकारात्मक हूं।”
बीसीसीआई को नया नियम लाना चाहिएः प्रीति जिंटा
किंग्स इलेवन पंजाब की मालकिन प्रीति जिंटा ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईपीएल मैच के दौरान अंपायर के शॉर्ट रन के फैसले पर आपत्ति जताते हुए कहा है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को अब नया नियम लाना चाहिए। प्रीति ने इस फैसले पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा, “तकनीक का अगर इस्तेमाल नहीं करें तो इसका कोई मतलब ही नहीं बनता। अब समय आ गया है कि बीसीसीआई को नया नियम लाना चाहिए। यह हर साल नहीं हो सकता। मैं हमेशा जीत या हार में संतुष्ट रहती हूं लेकिन नियम में परिवर्तन करना भी जरुरी है। जो होना था वो हो गया और यह जरुरी है हम आगे बढ़ें। टीम सकारात्मकता के साथ आगे बढ़े क्योंकि टूर्नामेंट में हमें अभी लम्बा सफर तय करना है।”
