कश्मीर: सीआरपीएफ की आरओपी पर आतंकी हमला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर के बाहरी इलाके नौगाम में आंतकियों ने सोमवार को केंद्रीय सुरक्षा बल (सीआरपीएफ) की रोड ओपनिंग पार्टी (आरओपी) पर हमला किया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि नौगाम राजमार्ग पर सीआरपीएफ के एक आरओपी पर आतंकियों ने स्वचालित हथियारों हमला किया। सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की, लेकिन आतंकवादी वहां …

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर के बाहरी इलाके नौगाम में आंतकियों ने सोमवार को केंद्रीय सुरक्षा बल (सीआरपीएफ) की रोड ओपनिंग पार्टी (आरओपी) पर हमला किया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि नौगाम राजमार्ग पर सीआरपीएफ के एक आरओपी पर आतंकियों ने स्वचालित हथियारों हमला किया।

सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की, लेकिन आतंकवादी वहां से भाग निकले। हमले में हालांकि अभी किसी के घायल होने की रिपोर्ट नहीं है। सुरक्षा बलों और पुलिस कर्मियों ने बाद में आसपास के शिविरों और पुलिस स्टेशन से निकलकर तुरंत इलाके को सील कर दिया और आतंकवादियों के खिलाफ बड़े पैमाने पर तलाश अभियान शुरू किया। इस बीच पंथ चौक बारामुला राजमार्ग पर यातायात एक घंटे तक बाधित रहा।

संबंधित समाचार